NOIDA संवाददाता प्रमोद NOIDA के सेक्टर-44 स्थित सलम बस्ती के शिक्षा केंद्र में मातृ दिवस के अवसर पर महिला उन्नति संस्था की ओर से “. मातृशक्ति सम्मान समारोह” का आयोजन

कार्यक्रम का संचालन संस्था की जिला अध्यक्ष RENU BALA SHARMA द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र की अनेक माताओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए RENU BALA SHARMA ने कहा कि मां केवल एक रिश्ता नहीं बल्कि जीवन की सबसे बड़ी गुरु होती है। मां अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हर कठिनाई सहन करती है और हमेशा उनके सुख-दुख में साथ खड़ी रहती है। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने, शिक्षा को अपनाने और अपनी मां का सम्मान करने का संदेश दिया।इस अवसर पर बच्चों ने पेंटिंग, कविता पाठ और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित माताओं को अंगवस्त्र एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने भी संकल्प लिया कि वे हमेशा नशीले पदार्थों से दूर रहेंगे और अपने माता-पिता का आदर करेंगे।कार्यक्रम के दौरान गोपाल गुप्ता ने “
एक पौधा माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण करने की प्रेरणा दी। साथ ही RENU BALA SHARMA ने सरकार से नशीले पदार्थों और शराब की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि देश के युवाओं को नशे से बचाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।समारोह में राखी शर्मा, सरिता सिंह सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों को फल, नाश्ता एवं शरबत वितरित कर मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
