नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित

नोएडा। भारतीय मजदूर परिषद की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता के बाद सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन ने पत्रकारों को सम्मानित करने के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को शैक्षिक एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की।कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने मजदूरों, गरीब परिवारों और जरूरतमंद बच्चों के हित में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की। बच्चों को ज्यामेट्री बॉक्स, पेंसिल सहित पढ़ाई में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री वितरित की गई।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी बच्चे की शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनकी पढ़ाई में सहयोग करने के उद्देश्य से इस तरह के सामाजिक प्रयास आगे भी जारी रखने की बात कही गई।पत्रकारों को किया सम्मानितप्रेस वार्ता के बाद पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी सामाजिक जिम्मेदारी और योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए पत्रकारों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में रविंद्र प्रधान, राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वीटी त्यागी, नेशनल सेक्रेट्री, विकास कुड़िया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सुरेंद्र राव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अफसर रावल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री तथा संदीप चौधरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सहित संगठन से जुड़े अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्पभारतीय मजदूर परिषद की ओर से “श्रम ही राष्ट्र की शक्ति है” के संदेश के साथ मजदूरों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के जरूरतमंद वर्गों के हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई गई।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा और सामाजिक सहयोग से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाई जा सके और बच्चों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में सहयोग मिल सके।
