नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
Noida व्यापारियों एवं उद्यमियों के सर्वोच्च संगठन “उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल” के मुख्य संस्थापक

Lt. Shyam Bihari Mishra की 88वीं जन्म जयंती के अवसर पर जिला गौतम बुद्ध नगर इकाई द्वारा सेक्टर-9 Noida में जरूरतमंद लोगों को फल वितरित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने LT. Shyam Bihari Mishra के योगदान को याद करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने कहा कि LT. Shyam Bihari Mishra व्यापारी समाज को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके संघर्ष, समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व की बदौलत आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश के सबसे बड़े और प्रभावशाली व्यापारी संगठनों में शामिल है।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि LT. Shyam Bihari Mishra ने हमेशा व्यापारियों के अधिकारों और सम्मान के लिए आवाज उठाई। उन्होंने व्यापारियों को एक मंच पर लाकर संगठन की शक्ति का एहसास कराया और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए आज भी संगठन व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।इस दौरान जरूरतमंद लोगों को फल वितरित कर सेवा कार्य भी किया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य लगातार जारी रहेंगे।कार्यक्रम में डॉ. पीयूष द्विवेदी चेयरमैन, संजय जैन अध्यक्ष, अमित अग्रवाल वरिष्ठ महासचिव, नरेश बंसल कोषाध्यक्ष, अमित पोरवाल महासचिव, केके अग्रवाल सीए, सुनील वर्मा, तनवीर, धर्मवीर बंसल, प्रेम बंसल, राकेश बंसल, अजय बंसल, विजय मित्तल, मुकेश शर्मा, अनुज सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।सभी पदाधिकारियों ने स्वर्गीय LT. SHYAM BIHARI MISHRA को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और व्यापारी समाज की एकता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।
जनता का लोकप्रिय चैनल समय संदेश टाइम्स न्यूज़ चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब करें और पाएं अपने क्षेत्र की सबसे तेज अपडेट्स।
