NOIDA JURNALIST PRAMOD DIXIT
NOIDA SECTOR-62 स्थित आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो ‘सलाम नमस्ते’ को स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए बेस्ट कम्युनिटी रेडियो सम्मान से नवाजा गया

यह सम्मान कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित ब्रांड काउंसिल रेटिंग्स कॉन्क्लेव एवं अवॉर्ड्स 2026 के दौरान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से संस्थान और रेडियो टीम में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के दौरान ‘सलाम नमस्ते’ को समाज में जागरूकता फैलाने, सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने और जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी कार्यक्रम प्रसारित करने के लिए सम्मानित किया गया। रेडियो ने स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर मार्गदर्शन और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को लोगों तक पहुंचाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। ‘सलाम नमस्ते’ की स्टेशन हेड वर्षा छबारिया ने बताया कि यह सम्मान रेडियो द्वारा संचालित सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम ‘सेहत सही लाभ कई’ और ‘करियर एक्सप्रेस’ के सफल संचालन और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा कि रेडियो लगातार ऐसे कार्यक्रम प्रसारित कर रहा है, जो लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, शिक्षा, करियर और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति जागरूक बनाने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामुदायिक रेडियो के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों तक उपयोगी और जरूरी जानकारी पहुंचाई जा रही है। इससे समाज में जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ सकारात्मक सोच को भी मजबूती मिल रही है। रेडियो का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को शिक्षित और जागरूक बनाना भी है। इस अवसर पर IMS के प्रेसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि ‘सलाम नमस्ते’ को मिला यह सम्मान संस्थान के सामाजिक दायित्व और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक रेडियो के जरिए स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। यह उपलब्धि पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की सोच का परिणाम है। IMS NOIDA के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान रेडियो टीम के निरंतर प्रयासों और श्रोताओं के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ‘सलाम नमस्ते’ जनहित से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जागरूक और सशक्त बनाने का कार्य करता रहेगा। इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक मंडल, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए रेडियो टीम को बधाई दी। संस्थान से जुड़े लोगों का कहना है कि यह सम्मान नोएडा के लिए भी गर्व की बात है, क्योंकि सामुदायिक रेडियो के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक उपयोगी जानकारी पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल दौर में भी सामुदायिक रेडियो लोगों तक सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम बना हुआ है। ऐसे प्लेटफॉर्म समाज में जागरूकता फैलाने और लोगों को सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ‘सलाम नमस्ते’ की यह उपलब्धि आने वाले समय में अन्य संस्थानों और युवाओं को भी सामाजिक सरोकारों से जुड़ने की प्रेरणा देगी।
