
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित मथुरा-वृंदावन। श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार के पावन अवसर पर 84 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित ग्राम पिथौरा के श्री द्वादश धाम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना के साथ मंदिर परिसर में विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक कराया गया। इस दौरान हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर के पदाधिकारियों, ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों और क्षेत्रवासियों ने भगवान शिव का पंचोपचार एवं वैदिक विधि से पूजन कर अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में श्री रामा कृष्णा धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों की प्रमुख भूमिका रही। संस्था के अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय और महासचिव प्रवीण पांडे के साथ बीनू शर्मा, विनोद करनानी, शिवराज शर्मा और सोनू शुक्ला सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से भगवान शिव का अभिषेक कर लोककल्याण और राष्ट्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। इसी आस्था के चलते चौथे सोमवार को श्री द्वादश धाम में आयोजित रुद्राभिषेक में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ समाज में आध्यात्मिक चेतना एवं सेवा की भावना को मजबूत करना है।हर हर महादेव। ॐ नमः शिवाय।
