
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर की ओर से सेक्टर-53 स्थित महानगर कैंप कार्यालय में मंगलवार को मंडल आयोग के अध्यक्ष एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा बी.पी. मंडल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने की और संचालन महासचिव विकास यादव ने किया।कार्यकर्ताओं ने बी.पी. मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि मंडल आयोग की सिफारिशों ने देश में सामाजिक न्याय की दिशा को मजबूती दी। उन्होंने कहा कि सपा सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव और महासचिव विकास यादव ने भी बी.पी. मंडल के विचारों को आज के दौर में प्रासंगिक बताते हुए शिक्षा, रोजगार, सम्मान और समान अवसर की लड़ाई को मजबूत करने पर जोर दिया।कार्यक्रम में महकार तंवर, बाबूलाल बंसल, लोकेश यादव, राणा मुखर्जी, बबली शर्मा, राम सहेली, लोकपाल यादव, कृपा शंकर यादव, रंजन कुमार, रेणुका मेथी, नकुल चौहान, बाबू प्रधान, विश्वास और शशि कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सामाजिक न्याय और समानता के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।
