
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित जेवर। कैलाश अस्पताल की ओर से 21 अगस्त को अस्पताल परिसर में निःशुल्क जनरल सर्जरी परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य जेवर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को सर्जरी से जुड़ी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना है।शिविर में हर्निया, पित्त की पथरी, अपेंडिसाइटिस, बवासीर, हैमोरॉयड्स, फिस्टुला और पेट से संबंधित अन्य सर्जिकल समस्याओं के लिए अनुभवी चिकित्सकों से परामर्श मिलेगा। इसके अलावा ब्लड प्रेशर, लंबाई और वजन की बुनियादी जांच भी की जाएगी।अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एके सिंह ने कहा कि समय पर चिकित्सकीय परामर्श से सर्जिकल समस्याओं की पहचान कर उन्हें गंभीर होने से पहले उचित उपचार दिया जा सकता है। उन्होंने लोगों से लगातार बने रहने वाले लक्षणों को नजरअंदाज न करने की अपील की।शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।
