NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT

NOIDA किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम विकास संगठन नोएडा और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच 24 जून को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि इससे पहले 29 मई 2026 को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल, OSD क्रांति शेखर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी।बैठक में अर्जित भूमि के सापेक्ष किसानों को 10 प्रतिशत आबादी भूखंड दिए जाने, आबादी क्षेत्रों को डिनोटिफाई करने तथा नोएडा के गांवों को मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने सहित कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई थी। इसके बाद प्राधिकरण की ओर से कार्यवृत्त जारी करते हुए 24 जून को पुनः बैठक की तिथि निर्धारित की गई।अशोक चौहान ने आरोप लगाया कि किसानों के पास सभी आवश्यक दस्तावेज होने के बावजूद उन्हें उनका अधिकार नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से अपने हकों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और संगठन बैठक में इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा।
