
NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT सीतापुर। राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज द्वारा अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर GIC मैदान से रवाना किया गया। सीतापुर से शिव भक्तों को यात्रा के लिए हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम प्रसाद अवस्थी और प्रदेश अध्यक्ष किशन अग्निहोत्री सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बताया गया कि पिछले आठ वर्षों से यह धार्मिक यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु हरिद्वार, ऋषिकेश, कांगड़ा देवी, मनसा देवी, चंडी देवी, नैना देवी, ज्वाला देवी और मां वैष्णो देवी के दर्शन करते हुए बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा तक पहुंचेंगे।प्रदेश महामंत्री पियूषकांत मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में शिव भक्तों के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में कारागार मंत्री सुरेश राही, विधायक रामकृष्ण भार्गव, एमएलसी पवन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं संत-महात्मा उपस्थित रहे।
