NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT
Ghaziabad के इंदिरापुरम स्थित Shipra Suncity Apartment Owners Association

में चुनाव प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (SSAOA) के कुछ निवासी चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर लगातार सत्याग्रह कर रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि चुनाव समिति के नाम 15 मई को ही डिप्टी रजिस्ट्रार को भेज दिए गए, जबकि इस विषय पर चर्चा 17 मई की जनरल बॉडी मीटिंग (GBM) में प्रस्तावित थी। इसे लेकर कई निवासी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। इसके अलावा 17 मई की GBM की कार्यवाही, कोरम और चुनाव समिति को मंजूरी दिए जाने की प्रक्रिया पर भी आपत्ति जताई जा रही है। वहीं 20 मई को हुई GBM की कार्यवाही और बजट अनुमोदन को लेकर भी विरोध सामने आया है। सत्याग्रह कर रहे निवासियों का कहना है कि चुनाव समिति में दोनों पक्षों से बराबर प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने 3-3 या 5-5 सदस्यों वाली संयुक्त चुनाव समिति बनाने की मांग उठाई है। निवासियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल पूरे मामले को लेकर सोसाइटी के भीतर माहौल गर्म बना हुआ है।
