NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT
Noida महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा सेक्टर-52 स्थित कार्यालय में
देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न Rajiv Gandhi की 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Noida में आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष Mukesh Yadav ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी और देश को 21वीं सदी की नई सोच दी। उन्होंने कहा कि सूचना तकनीक और संचार क्रांति के क्षेत्र में उनके योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य Yatendra Sharma ने कहा कि राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उनके नेतृत्व में देश ने तकनीकी और दूरसंचार क्षेत्र में नई दिशा प्राप्त की, जिसका लाभ आज पूरा भारत उठा रहा है। महानगर संगठन प्रभारी Lalita Awana ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन देश सेवा, लोकतंत्र और विकास के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलकर देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राज कुमार भारती, राम कुमार शर्मा, संजय तनेजा, राहुल पांडेय, सुमन रॉय, उर्मिला चौधरी, डॉ. सीमा, सिवानी पवार, सतीश पांचाल, अरुण प्रधान, रोहित कुमार, विक्रम सिंह और पंकज वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
