
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
नोएडा:भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल पंडित कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती सत्यवती मिश्रा जी के तेरहवीं संस्कार के अवसर पर देश के शीर्ष नेतृत्व और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन, पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद तथा रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की। तीनों शीर्ष नेताओं ने स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात नेताओं ने पंडित कलराज मिश्रा एवं उनके शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया।श्रद्धांजलि सभा में राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक जगत की हस्तियों का तांता लगा रहा।

प्रमुख रूप से मिजोरम के राज्यपाल जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त), पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद तथा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे।इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सांसद डॉ. महेश शर्मा, सांसद रमेश अवस्थी, नोएडा के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, नोएडा विधायक पंकज सिंह, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।विपक्षी दलों और किसान नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलिसमारोह में दलीय सीमाओं से परे जाकर विभिन्न नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे.पी.एस. राठौर, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, राज्यमंत्री हंस राज विश्वकर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह के साथ-साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने भी शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके साथ ही इतिहास संकलन के संगठन मंत्री बालमुकुंद, पद्मश्री व वरिष्ठ समाजसेवी अशोक भगत, एमिटी एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन अतुल चौहान, नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार सईद अंसारी, वरिष्ठ पत्रकार महेश चौधरी, त्रिलोक शर्मा, योगेंद्र शर्मा, खुर्रम रिजवी, अमित त्यागी, किसान नेता राकेश टिकैत तथा सामाजिक व किसान नेता नरेश सिरोही सहित देशभर से आए अनेक गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा को नमन किया।उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
