NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT NOIDA समाजवादी पार्टी NOIDA महानगर इकाई ने लोकमाता राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई। Sector-53 स्थित महानगर कैंप कार्यालय, कंचनजंगा मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा NOIDA महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने की, जबकि संचालन महानगर महासचिव विकास यादव ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके प्रशासनिक कौशल, समाज सेवा और जनकल्याणकारी कार्यों को याद करते हुए उन्हें भारतीय इतिहास की महानतम शासिकाओं में से एक बताया। इस अवसर पर डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का व्यक्तित्व भारतीय संस्कृति, सुशासन और जनसेवा का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने अपने शासनकाल में न्याय, विकास और लोककल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए समान रूप से कार्य किया। उनके द्वारा विभिन्न धार्मिक और सामाजिक स्थलों का निर्माण कराया गया, जो आज भी उनकी दूरदर्शी सोच और जनहितकारी दृष्टिकोण की गवाही देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। पूर्व महानगर अध्यक्ष सूबे यादव और वरिष्ठ नेता भीष्म यादव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन संघर्ष, त्याग, सेवा और समर्पण की मिसाल है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनता के हितों को सर्वोपरि रखा। आज के दौर में उनके आदर्शों और मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। महानगर महासचिव विकास यादव और मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने कार्यों से यह साबित किया कि नेतृत्व का वास्तविक उद्देश्य जनता की सेवा और कल्याण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकमाता का जीवन आने वाली पीढ़ियों को समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा और सम्मान से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई जयंती अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके विचारों के अनुरूप समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। नेताओं ने कहा कि ऐसे महापुरुषों और महान विभूतियों की जयंती केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर होती है।
