
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
नोएडा। सेक्टर-6 स्थित एनईए ऑडिटोरियम में पीटीजी न्यूज की ओर से आयोजित ‘पत्रकारिता समागम एवं अलंकरण समारोह’ और ‘पीटीजी अचीवर्स प्राइड अवार्ड 2026’ में पत्रकारिता, समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। दोनों कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं के योगदान को मंच से सराहा गया।निष्पक्ष पत्रकारिता को किया गया सम्मानितकार्यक्रम के पहले सत्र ‘पत्रकारिता समागम एवं अलंकरण समारोह’ में नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह, नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा और मोहम्मद आजाद सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।इस दौरान गौतमबुद्ध नगर के कर्मठ और निष्पक्ष पत्रकारों को उनकी पत्रकारिता सेवाओं तथा समाज को जागरूक करने में योगदान के लिए अलंकृत किया गया। वक्ताओं ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए समाज और व्यवस्था के बीच मीडिया की जिम्मेदारी पर विचार रखे।विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिला सम्मानदूसरे सत्र में ‘पीटीजी अचीवर्स प्राइड अवार्ड 2026’ का आयोजन किया गया। समारोह में नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक एवं एएएफटी के चेयरमैन डॉ. संदीप मारवाह, वृंदावन स्थित हनुमंत कृपाधाम के पीठाधीश्वर स्वामी पदम नारायण आचार्य, नोएडा जोन की एडीसीपी मनीषा सिंह, फैशन डिजाइनर तन्मया मनीष, फेलिक्स हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. डी.के. गुप्ता और नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही।अवार्ड समारोह में समाज सेवा, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, रियल एस्टेट, कम्युनिटी सर्विस सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को मंच पर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाली हस्तियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों और सामाजिक योगदान की झलक प्रस्तुत की।सहयोगी संस्थाओं का रहा योगदानकार्यक्रम को सफल बनाने में एनईए, वाईएसएस फाउंडेशन, त्यागराजा डांस ग्रुप, पीएनआई न्यूज, नेस्ट सत्या हॉस्पिटल और डी स्पोर्ट्स क्लब सहित सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन शिवानी पांडे ने किया।दोनों आयोजनों में सम्मानित हस्तियों और अतिथियों ने पत्रकारिता तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक योगदान को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
