
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल की ओर से चौधरी केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में ग्राम शाहपुर बड़ौली स्थित रेनबो पैलेस में स्वास्थ्य-जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में विद्युत विभाग बागपत के निविदा व संविदा कर्मचारियों समेत ग्रामीणों का सामान्य स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद आवश्यक परामर्श और दवाएं भी उपलब्ध कराईं।शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हृदय, हड्डी-जोड़, पेट, छाती, कमर दर्द, नेत्र रोग और जनरल मेडिसिन से जुड़ी समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही रोगों के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई।ईएसआईसी कार्डधारकों को अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और उपचार प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। चिकित्सकों ने संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित दिनचर्या और शारीरिक सक्रियता को स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी बताया।अस्पताल प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निवारक स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए आगे भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में डॉ. कपिल तोमर, ऑप्टिमेट्रीस्ट अंकुर गुप्ता, डॉ. सुदेश कुमार सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
