Noida JOURNALIST PRAMOD DIXIT Noida गर्मियों की छुट्टियों को रचनात्मक और उपयोगी बनाने के उद्देश्य से Kalpana Kala Kendra द्वारा बच्चों के लिए विशेष समर कैंप का आयोजन कैंप में बच्चों को भारतीय संस्कृति, संगीत, नृत्य, आत्मरक्षा आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी कई गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा संस्था की संचालिका डॉ. Kalpana Bhushan ने बताया कि समर कैंप के अंतर्गत भरतनाट्यम, कथक, बॉलीवुड डांस, हिप हॉप, बेली डांस, शास्त्रीय संगीत, तबला, ताइक्वांडो, वेद पाठ, श्लोक पाठ, रामायण एवं भजन जैसी

विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंप के दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहला सत्र 1 जून से 15 जून तक और दूसरा सत्र 16 जून से 30 जून तक चलेगा। प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से 8 बजे तक कक्षाएं आयोजित होंगी। कैंप में 3 वर्ष से 10 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। समर कैंप की विशेष बात यह है कि इसमें भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी। वहीं अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डे केयर की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है, जो सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी। संस्था की ओर से बताया गया कि 29 मई से पहले रजिस्ट्रेशन कराने पर 200 रुपये की विशेष छूट दी जाएगी। कैंप की फीस 15 दिन के एक सत्र के लिए 2000 रुपये निर्धारित की गई है। आयोजकों का कहना है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समर कैंप में प्रवेश एवं अन्य जानकारी के लिए अभिभावक मोबाइल नंबर 9810013717 पर संपर्क कर सकते हैं।
