
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
नोएडा। ग्राम विकास संगठन के संयोजक डीपी चौहान के आग्रह पर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने सेक्टर-128 स्थित ग्राम शाहपुर गोवर्धनपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अमृत सरोवर के आसपास पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। फलदार और छायादार पौधे लगाए गए।एसीईओ ने गांव का निरीक्षण कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।ग्राम विकास संगठन के संयोजक डीपी चौहान ने वंदना त्रिपाठी के समक्ष गांव के विकास से जुड़ी विभिन्न मांगें रखीं। उन्होंने पानी की टंकी के पास सुलभ शौचालय निर्माण, अमृत सरोवर के चारों ओर ग्रिल लगाने, लोगों के बैठने के लिए बेंच और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराने की मांग की। साथ ही शाहपुर गोवर्धनपुर को मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा।ग्राम विकास संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि संगठन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं को प्राधिकरण के समक्ष रखकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना है।इस अवसर पर राम गोपाल, धीर सिंह, सतपाल, लज्जा राम, अरुण चौहान, लाल सिंह गौतम, सच्चे चौहान और सतेन्द्र चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
