
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस नोएडा में चल रही चार दिवसीय डिस्ट्रिक्ट प्ले क्रिएटर्स लीग के दूसरे दिन के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दो-दो मुकाबलों के बाद ग्रुप ए में मिगसन चैंपियंस और ग्रुप बी में विश्वकर्मा स्पोर्ट्स एफसी ने अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया।ग्रुप ए में मिगसन चैंपियंस ने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए 6 अंक हासिल किए हैं। टीम का गोल अंतर +7 है। एरियन्स एफसी एक जीत के साथ 3 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है, जबकि स्टेलरिन एफसी भी 3 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। गोल अंतर के आधार पर दोनों टीमों के बीच अंतर है। एससी दिल्ली क्रिएटर्स को अपने दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और टीम अभी अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।वहीं, ग्रुप बी में विश्वकर्मा स्पोर्ट्स एफसी ने दोनों मैच जीतकर 6 अंक हासिल किए हैं। टीम का गोल अंतर +9 है। आईएमएस वॉरियर्स और यूजुअल सस्पेक्ट्स एफसी के खाते में 3-3 अंक हैं और वे क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। आईएमएस वॉरियर्स का गोल अंतर 0, जबकि यूजुअल सस्पेक्ट्स एफसी का -3 है। लोको एफसी दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज नहीं कर सकी है और फिलहाल बिना अंक के चौथे स्थान पर है।लीग के अगले मुकाबलों में टीमों के बीच क्वालीफिकेशन की दौड़ और रोमांचक होने की उम्मीद है। खिलाड़ियों की जीत, गोल अंतर और अंक तालिका में स्थिति अगले चरण की तस्वीर तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।
