
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सेक्टर-62 स्थित आईएमएस नोएडा में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और मैत्री मुकाबलों का आयोजन किया गया। फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट और बॉक्सिंग में छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।फुटबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार टीमवर्क और खेल भावना दिखाई। क्रिकेट में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जबकि बॉक्सिंग में विद्यार्थियों ने फिटनेस, आत्मविश्वास और अनुशासन का प्रदर्शन किया।आईएमएस नोएडा की स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर रीना मैसी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं आईएमएस नोएडा के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली और खेलों के महत्व के प्रति जागरूक करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को ऐसा वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है, जहां वे शिक्षा के साथ अपनी खेल प्रतिभा और व्यक्तित्व को भी निखार सकें।
