
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। सत्यम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीए, बीकॉम और बीएससी सत्र 2026-29 की नवप्रवेशित छात्राओं के लिए दीक्षारंभ एवं परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था से परिचित कराने के साथ उनके व्यक्तित्व और करियर विकास को दिशा देना रहा।मुख्य अतिथि भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के रोजगार निदेशक आर. वी. सखारे ने कौशल विकास, करियर तैयारी और भविष्य में उपलब्ध अवसरों को लेकर छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बदलते रोजगार क्षेत्र के अनुरूप कौशल विकसित करने पर जोर दिया।कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ वरिष्ठ छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। व्यक्तित्व विकास सत्र के माध्यम से नवप्रवेशित छात्राओं को आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कॉलेज जीवन की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर अध्यक्षा डॉ. स्नेह सिंह, प्राचार्या डॉ. विनीता अग्रवाल, विभागाध्यक्ष नेहा अग्रवाल, आईक्यूएसी समन्वयक प्रीति गोयल सहित शिक्षकगण मौजूद रहे।
