
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के आगामी 22 जुलाई को नोएडा में आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष महा सम्मेलन को लेकर संगठन ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान अपने सहयोगियों के साथ सेक्टर-62 स्थित स्वागतम अपार्टमेंट पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।महेश चौहान के साथ भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला महामंत्री ओमवीर सिंह अवाना, मंडल महामंत्री दीपक शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने आगामी महा सम्मेलन की रूपरेखा साझा करते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई और बूथ स्तर को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।आगंतुक नेताओं का स्वागत करते हुए मेजबान ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि सम्मेलन का निमंत्रण मिलना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि बूथ अध्यक्ष महा सम्मेलन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
