NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT NOIDA समाजवादी पार्टी NOIDA महानगर ने रविवार को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता को एक साथ जोड़ते हुए PDA वृक्षारोपण अभियान चलाया। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण किया गया और संत शिरोमणि लक्खी शाह बंजारा की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया, वहीं एक सरकारी विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।

Sector–35 के सरकारी विद्यालय से शुरू हुआ अभियान PDA वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत SECTOR-35 स्थित मोरना राजकीय प्राथमिक विद्यालय से हुई। यहां अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष हरपाल सिंह के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। इसके बाद दूसरे चरण में SECTOR-115 स्थित सोरखा गांव में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष नितिन कुमार के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संत लक्खी शाह बंजारा के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान कार्यक्रम के दौरान संत शिरोमणि लक्खी शाह बंजारा की जयंती भी मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि संत लक्खी शाह बंजारा का जीवन त्याग, सेवा और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। वहीं महानगर महासचिव विकास यादव ने कहा कि संत लक्खी शाह बंजारा का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष और समाज सेवा का संदेश देता है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिलाई गई जिम्मेदारी अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष हरपाल सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष नितिन कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। सरकारी स्कूल में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी. कार्यक्रम के दौरान पार्टी के मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने सेक्टर-35 स्थित मोरना राजकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शौचालयों पर ताला लगा होने, परिसर में गंदगी, पेयजल की कमी और अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर उन्होंने चिंता जताई।उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और जनहित से जुड़े अभियानों को लगातार जारी रखने का संकल्प दोहराया।
