
NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT NOIDA SECTOR -62 स्थित आईएमएस नोएडा की छात्रा स्निग्धा माथुर ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के एमएजेएमसी (बैच 2024-26) परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 2000 अंकों में से 1668 अंक (83.4 प्रतिशत) प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।1668 अंकों के साथ बनाई टॉप-3 में जगहआईएमएस नोएडा के जनसंचार विभाग के प्रोफेसर डॉ. सचिन बत्रा ने बताया कि स्निग्धा माथुर ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।संस्थान ने दी सफलता की बधाईआईएमएस नोएडा परिवार ने स्निग्धा माथुर को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य की कामना की। संस्थान ने इसे विद्यार्थियों और शिक्षकों की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया।शिक्षकों और छात्रों की मेहनत का परिणामआईएमएस नोएडा के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान बनाना संस्थान के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्रों की मेहनत से यह सफलता मिली है तथा भविष्य में भी संस्थान उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।उत्कृष्ट शिक्षा पर रहेगा फोकसआईएमएस नोएडा के प्रेसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि संस्थान आगे भी विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक छात्र राष्ट्रीय और विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
