
NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (NMIPL) ने भारत में आयोजित वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान अपनी नई प्रीमियम C-SUV Nissan Tecton से पर्दा उठा दिया। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल भारत में उसके उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूत करने के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में भी अहम भूमिका निभाएगा।100% टर्बो इंजन के साथ दमदार एंट्रीनई Nissan Tecton को कंपनी ने सभी वेरिएंट में 100 प्रतिशत टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ पेश किया है। इसमें 280Nm टॉर्क, Google Built-in कनेक्टिविटी और 700 लीटर का बूट स्पेस जैसे कई सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी परफॉर्मेंस, तकनीक और प्रैक्टिकल उपयोग का बेहतरीन संतुलन पेश करेगी।भारत बना ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हबनिसान के अधिकारियों ने बताया कि टेक्टोन को ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ रणनीति के तहत विकसित किया गया है। इसकी इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग भारत में की गई है। चेन्नई प्लांट में बनने वाली यह एसयूवी भारतीय बाजार के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी निर्यात की जाएगी।एसयूवी पोर्टफोलियो को मिलेगी नई मजबूतीवर्ल्ड प्रीमियर के दौरान निसान के चीफ परफॉर्मेंस ऑफिसर गुइलॉम कार्टियर ने कहा कि कंपनी भारत में अपनी मौजूदगी और प्रतिस्पर्धा को लगातार मजबूत कर रही है। नई टेक्टोन ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार की गई है और यह निसान की भविष्य की रणनीति का अहम हिस्सा होगी।प्रीमियम फीचर्स और आधुनिक तकनीक पर फोकसकंपनी के अनुसार टेक्टोन में आकर्षक डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, आधुनिक कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और बेहतर ड्राइविंग अनुभव पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसे ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स वाली एसयूवी की तलाश में हैं।भारत में नई शुरुआत का प्रतीकनिसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा कि टेक्टोन केवल एक नई एसयूवी नहीं, बल्कि भारत में निसान के नए दौर की शुरुआत का प्रतीक है। कंपनी नेटवर्क विस्तार, आधुनिक उत्पादों और ग्राहक-केंद्रित रणनीति के जरिए भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत बनाने पर काम कर रही है।
