
Noida journalist Pramod Dixit
NOIDA ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड वनप्लस ने भारतीय बाजार में 25,000 रुपये के सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन वनप्लस एन6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन अपनी 8,000mAh की बड़ी बैटरी, प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और एआई आधारित कैमरा फीचर्स के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार में नए मानक स्थापित करेगा।
वनप्लस एन6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh क्षमता वाली बैटरी है। कंपनी के अनुसार, एक बार फुल चार्ज होने पर यह फोन सामान्य उपयोग में तीन दिन तक चल सकता है। गेमिंग के लिए यह करीब 12.8 घंटे, सोशल मीडिया ऐप्स के लिए लगभग 35 घंटे और यूट्यूब वीडियो देखने के लिए करीब 24 घंटे का बैकअप देने में सक्षम है। वहीं इसका स्टैंडबाय टाइम 906 घंटे तक बताया गया है।
स्मार्टफोन में 45 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है, जिससे फोन केवल 47 मिनट में 1 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। कंपनी का कहना है कि मात्र पांच मिनट की चार्जिंग के बाद लगभग दो घंटे तक वीडियो देखे जा सकते हैं। इसके अलावा नाइट चार्जिंग मोड, बायपास चार्जिंग और 5 वॉट रिवर्स चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी इसमें उपलब्ध हैं। कंपनी ने दावा किया है कि बैटरी 1,600 चार्ज साइकिल और सात वर्ष तक बेहतर बैटरी हेल्थ बनाए रखने के लिए डिजाइन की गई है।
डिजाइन की बात करें तो वनप्लस एन 6 को फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से प्रेरित प्रीमियम लुक दिया गया है। इसमें फ्लैट डिस्प्ले, गोल किनारे और नया स्क्वायर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। यह स्मार्टफोन फ्रेश मिंट और मिडनाइट ग्रीन रंगों में उपलब्ध होगा।
फोन की मजबूती को ध्यान में रखते हुए इसे एमआईएल-एसटीडी-810एच मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। इसमें आर्मरशेल प्रोटेक्शन सिस्टम, मजबूत एल्यूमिनियम फ्रेम और बेहतर ग्लास सुरक्षा दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह 1.8 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहने के लिए तैयार किया गया है। साथ ही इसे धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP65 रेटिंग भी मिली है।
परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6360 एपेक्स प्रोसेसर और 12GB तक डायनामिक रैम दी गई है। लंबे समय तक स्मूथ प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए इसमें 5,300 वर्ग मिलीमीटर का बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। कंपनी का दावा है कि ऑक्सीजनओएस 16 के साथ यह डिवाइस लंबे समय तक तेज और रिस्पॉन्सिव अनुभव प्रदान करेगा।
डिस्प्ले की बात करें तो वनप्लस एन6 में 6.8 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स है। इससे तेज धूप में भी स्क्रीन स्पष्ट दिखाई देती है और वीडियो देखने तथा गेमिंग का अनुभव बेहतर बनता है।
फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 1080p/60fps वीडियो रिकॉर्डिंग और ड्यूल-व्यू वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। कैमरा सिस्टम में एआई आधारित कई फीचर्स शामिल किए गए हैं, जिनमें परफेक्ट शॉट, एआई अनब्लर, एआई इरेजर, एआई रिफ्लेक्शन इरेजर, एआई रिकंपोज, एआई डिटेल बूस्ट और एआई पोर्ट्रेट ग्लो शामिल हैं। इनकी मदद से तस्वीरों की गुणवत्ता, शार्पनेस और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी को बेहतर बनाया जा सकता है।
वनप्लस का कहना है कि एन6 उन उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है, जो लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत डिजाइन, तेज परफॉर्मेंस और आधुनिक कैमरा तकनीक के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन अनुभव चाहते हैं। कंपनी को उम्मीद है कि यह डिवाइस 25 हजार रुपये के सेगमेंट में ग्राहकों के लिए एक मजबूत विकल्प साबित होगा।
