
NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT NOIDA भीषण गर्मी के बीच निर्जला एकादशी के अवसर पर समाजवादी पार्टी NOIDA महानगर संगठन ने सेवा और सद्भाव का संदेश देते हुए SECTOR-73 A-स्क्वायर मॉल में शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों को शरबत वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।निर्जला एकादशी को सनातन परंपरा में विशेष महत्व दिया जाता है। इसी अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों को शीतल शरबत वितरित करते हुए सेवा भावना का परिचय दिया। राहगीरों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे गर्मी के मौसम में राहत पहुंचाने वाला प्रयास बताया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा और परोपकार की परंपरा सदियों पुरानी है। उन्होंने कहा कि निर्जला एकादशी के अवसर पर जरूरतमंदों और राहगीरों को शीतल पेय उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाती रही है और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देती रहेगी।महानगर महासचिव विकास यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खड़े रहने की भावना से कार्य करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम के दौरान लोगों को शरबत वितरित करने के साथ-साथ सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश भी दिया गया। आयोजन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा व्यवस्था संभाली।इस अवसर पर डॉ. आश्रय गुप्ता, विकास यादव, रामवीर यादव, संजय यादव, सतवीर यादव, बाबूलाल बंसल, मनोज गोयल, गौरव यादव, देवपाल यादव, लोकेश यादव, राणा मुखर्जी, नकुल चौहान, मोहित यादव, पिंटू कुमार एवं गौरव राणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
