NOIDA SECTOR-130 में शुरू होते ही केबल में आई खराबी, गुणवत्ता पर चर्चा तेज

NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT NOIDA SECTOR-130 में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बिछाई गई नई केबल शनिवार को आग लगने की घटना सामने आई स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में लगभग 300 मीटर लंबी नई बिजली केबल डाली गई थी, लेकिन लाइन शुरू करते ही केबल में आग लग गई।घटना के बाद क्षेत्र के निवासियों में चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि नई केबल के शुरू होते ही आग लगना उसकी गुणवत्ता और कार्य की निगरानी पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय नागरिकों के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि आखिर किस स्तर की सामग्री का उपयोग किया गया और कार्य के दौरान गुणवत्ता मानकों का कितना पालन किया गया।आग लगने की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लोगों ने पूरे मामले की जांच कराए जाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।निवासियों का कहना है कि यदि नई बिछाई गई केबल में इतनी जल्दी खराबी सामने आ रही है तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग और संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर गुणवत्ता मानकों की समीक्षा करने की मांग की है।फिलहाल आग लगने के कारणों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
