NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT NOIDA 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया SECTOR– 44 झुग्गी बस्ती के सावित्री बाई फुले शिक्षा केंद्र बच्चों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश महिला उन्नति संस्था, जिला गौतम बुद्ध नगर

समाज सेविका रेनू बाला शर्मा के सहयोग से आयोजित NOIDA कार्यक्रम में 35 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।बच्चों ने बस्ती के आसपास खाली पड़ी भूमि को साफ कर वहां नीम, पीपल, सहजन और कनेर के पौधे लगाए। पौधारोपण से पहले बच्चों ने स्वयं कचरा और मलबा हटाकर स्थान को स्वच्छ बनाया तथा पौधों की सुरक्षा के लिए उनके चारों ओर घेरा भी तैयार किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा केंद्र की संचालिका RENU BALA SHARMA ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता किसी विशेष वर्ग तक सीमित नहीं है। इन बच्चों ने अपने कार्यों से साबित किया है कि प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना ही सबसे महत्वपूर्ण है। NOIDA कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने भी पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझते हुए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। छह वर्षीय एक बच्ची ने कहा कि पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं, इसलिए उन्हें लगाना और बचाना जरूरी है। अन्य बच्चों ने स्वच्छ वातावरण और धरती को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने “हमारी बस्ती, हरी-भरी बस्ती” का नारा लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। स्थानीय लोगों ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
