NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT NOIDA प्राधिकरण SECTOR–6 NOIDA गांव शाहपुर गोवर्धनपुर, नंगली वाजिदपुर और SECTOR- 130 के निवासियों ने NOIDA प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी महोदय से शिष्टाचार भेंट

ग्राम विकास संगठन NOIDA के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि आज गांव शाहपुर गोवर्धनपुर, नंगली वाजिदपुर और सेक्टर-130 के निवासियों ने NOIDA प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी श्री कृष्णा करूणेश जी से NOIDA प्राधिकरण पहुंचकर मिले और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालिका अधिकारी कृष्णा करूणेश महोदय , अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल व ओएसडी क्रांति शेखर जी को पौधा भेंट किया। साथ ही सभी ने NOIDA प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय का आभार भी जताया कि NOIDA प्राधिकरण के द्वारा सेक्टर 94 से SECTOR 135 नंगली वाजिदपुर तक 11.5 किलोमीटर चार लाइन यमुना तटबंध रोड की रिसरफेसिंग व साफ – सफाई के लिए NOIDA प्राधिकरण ने 34.18 करोड रुपए के बजट की स्वीकृति प्रदान की जिसमें से 11 करोड रुपए प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग को पहली किस्त के रूप में सौंप दिए हैं
गाँव नंगली वाजिदपुर निवासी अशोक चौहान ने बताया कि यमुना तट बंद की साफ सफाई और मरम्मत के लिए वर्ष 2021 से लगातार NOIDA प्राधिकरण और सिंचाई विभाग में पत्राचार कर रहे थे लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया जब से नोएडा प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करूणेश ने कार्यभार संभाला है तब से विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं यमुना तट बंध सड़क के बन जाने से गांव रायपुर, बख्तावरपुर, असगरपुर, गढ़ी शाहपुर नंगला, नंगली नंगली शाखपुर ,गांव नंगली वाजिदपुर, छपरौली, दोस्तपुर मंगरौली आदि गांव और SECTOR निवासियों को NOIDA GREATER NOIDA एक्सप्रेसवे पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा
इस अवसर पर ग्राम विकास संगठन के संयोजक डीपी चौहान, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान सतेन्द्र गुर्जर, अभिषेक चौहान उपस्थित रहे
