NOIDA JENERALIST PRAMOD DIXIT NOIDA 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे अभियान “12 साल विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के” के अंतर्गत नोएडा महानगर में “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

कार्यक्रम मोरना पेट्रोल पंप के समीप स्थित ग्रीन बेल्ट में भाजपा नोएडा महानगर के जिलाध्यक्ष महेश चौहान. के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण आवश्यक है। वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने की अपील की।
विधायक पंकज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वृक्षारोपण अभियान प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है तथा समाज के हर व्यक्ति को इसमें भागीदारी करनी चाहिए।
इस अवसर पर दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि “12 साल विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के” अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले दिनों में NOIDA के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान संयोजक विनोद शर्मा ने कहा कि पौधे लगाना महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी अधिक आवश्यक उनकी देखभाल करना है। उन्होंने लोगों से लगाए गए पौधों को संरक्षित कर उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में चंदगीराम यादव, अमित त्यागी, ओमवीर अवाना, विनोद शर्मा, प्रमोद बहल, प्रज्ञा शर्मा, बबलू यादव, पंकज झा, राहुल शर्मा, अमित नागपाल, योगेंद्र शर्मा, उमेश त्यागी, मनीष सिंह, डिंपल आनंद, मीनाक्षी चौहान, पुष्पा रावत, अर्पित गोयल, दीनबंधु कुशवाहा, गोपाल गौड़, मनोज चौहान सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी तथा NOIDA प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं हरित नोएडा के संकल्प के साथ हुआ।
