NOIDA JURNALIST PRAMOD DIXIT
Noida sector 130 नंगली वाजिदपुर क्षेत्र में लगातार हो रही

बिजली कटौती और हाई-लो वोल्टेज की समस्या
को लेकर ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्राम विकास संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल संगठन के संयोजक डीपी चौहान के नेतृत्व में बिजली विभाग के SDO होशियार सिंह sector-124 स्थित कार्यालय में मुलाकात हुई क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। ग्राम विकास संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने SDO को बताया कि नंगली वाजिदपुर और sector-130 में विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए करीब 11 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। इसके लिए गांव और sector में बिजली विभाग के ठेकेदार द्वारा ट्रांसफार्मर लगाने हेतु फाउंडेशन यानी चबूतरे भी बनाए जा चुके हैं। इन चबूतरों को बने लगभग दो महीने से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अभी तक नए ट्रांसफार्मर नहीं लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर नहीं लगने के कारण क्षेत्र में बिजली की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन बिजली कटौती, हाई और लो वोल्टेज की समस्या से लोगों के घरेलू उपकरण खराब हो रहे हैं। भीषण गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग गर्मी और बिजली संकट के कारण बीमार भी हो रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर पहले भी बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण क्षेत्र के हजारों लोग परेशान हैं और समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ग्राम विकास संगठन के संयोजक D.P.CHAUHAN ने SDO होशियार सिंह से स्पष्ट शब्दों में कहा कि संगठन अंतिम बार विभाग से निवेदन कर रहा है कि अगले 72 घंटे के भीतर नंगली वाजिदपुर और SECTOR -130 में प्रस्तावित सभी नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं। साथ ही जर्जर हो चुकी बिजली की केबलों को भी बदला जाए ताकि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य हो सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तय समय के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्राम विकास संगठन इस मुद्दे को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचाएगा और जरूरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा। संगठन का कहना है कि क्षेत्र की जनता अब लगातार हो रही बिजली समस्याओं को लेकर बेहद परेशान और आक्रोशित है। प्रतिनिधिमंडल में संयोजक डीपी चौहान, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, मोंटी चौहान, नरेंद्र चौहान, सचिन चौहान और पवन चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि बिजली विभाग जल्द कार्रवाई करते हुए नए ट्रांसफार्मर लगवाएगा और लंबे समय से चली आ रही बिजली संकट की समस्या का समाधान करेगा।
