NOIDA JURNALIST PRAMOD DIXIT
नई दिल्ली में आयोजित 10th ऑल मीडिया काउंसिल अवार्ड्स 2026 समारोह में फिजियोथेरेपिस्ट एवं फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के निदेशक DR.MAIPAL SINGH को

समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘भारत चिकित्सा रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री Murli Manohar Joshi रहे। इस दौरान डॉ. महिपाल सिंह और प्रबंध निदेशक डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव ने फाउंडेशन की इन-हाउस मैगज़ीन ‘होराइज़न’ तथा बच्चों द्वारा तैयार किए गए समाचार पत्र ‘Winsome Times’ की प्रति मुख्य अतिथि को भेंट की। फाउंडेशन से जुड़े सदस्यों ने इसे गर्व का क्षण बताया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. महिपाल सिंह द्वारा दिव्यांगजनों और समाज के वंचित वर्गों के लिए किए जा रहे प्रयास प्रेरणादायक हैं और उनकी पहल समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही है। आयोजकों ने उनके सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए ऐसे कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
