NOIDA JURNALIST PRAMOD DIXIT
Noida भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ

किया गया। कार्यक्रम में भाजपा की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, मीडिया प्रबंधन और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आयोजित भाजपा प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर सांसद Mahesh Sharma, राज्यसभा सांसद Laxmikant Bajpai और नोएडा विधायक Pankaj Singh ने संयुक्त रूप से किया। प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहने वाला व्यक्ति ही सच्चा कार्यकर्ता कहलाता है। उन्होंने भाजपा के पंच संकल्पों और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को संगठन की मूल प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से कार्य करना होगा। द्वितीय सत्र में पंकज सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब और जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर काम किया है। आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, मुफ्त राशन योजना और DBT जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इनसे करोड़ों लोगों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि देश में डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी बड़े बदलाव हुए हैं। राम मंदिर निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन, मिशन इंद्रधनुष, ई-संजीवनी और पीएम स्वनिधि जैसी योजनाओं ने आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का काम किया है। तृतीय सत्र में पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि भाजपा की राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण और भारत को विश्व में सर्वोच्च स्थान दिलाने का संकल्प है। चतुर्थ सत्र में प्रदेश महामंत्री एवं सदस्य विधान परिषद सुभाष यदुवंश ने सोशल मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को फेक नैरेटिव का तथ्यों के साथ जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म की उपयोगिता बताते हुए कार्यकर्ताओं से तकनीकी रूप से मजबूत बनने का आह्वान किया। पंचम सत्र में प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने मीडिया प्रबंधन, दीवार लेखन, भाषण कला और कार्यालय प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने बूथ प्रबंधन और “अपना बूथ सबसे मजबूत” अभियान को चुनावी सफलता का आधार बताया। राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर चर्चा करते हुए कहा कि संघ राष्ट्रवाद और व्यक्ति निर्माण की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने संगठनात्मक अनुशासन और समय प्रबंधन को किसी भी अभियान की सफलता के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान में संगठन मजबूती और विकसित भारत के विजन पर जोर देने को कहा गया इस मौके पर भाजपा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
