नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-82 स्थित एकता कुंज रेजिडेंसी वेलफेयर सोसाइटी, पॉकेट-12 जनता फ्लैट में जर्जर इमारतों का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। खासकर ब्लॉक-14 में हालात बेहद चिंताजनक बताए जा रहे हैं, जहां 30 अप्रैल 2026 को एक बालकनी से कंक्रीट के बड़े टुकड़े टूटकर नीचे गिर गए। नोएडा में यह घटना किसी बड़े हादसे की चेतावनी मानी जा रही है।
Noida के स्थानीय निवासी Kirpal Singh के अनुसार, उनके मकान सहित आसपास के कई प्राधिकरण आवासों की बालकनियां और छज्जे पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। कंक्रीट लगातार टूट रहा है और सरियों में जंग लगकर बाहर आ चुकी है। Noida में हर साल बरसात के दौरान ऐसे हादसे सामने आते हैं, जिससे यहां के निवासियों में डर का माहौल है।
नोएडा के इस इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि ब्लॉक-14 ही नहीं, बल्कि Noida एकता कुंज रेजिडेंसी वेलफेयर सोसाइटी के अन्य ब्लॉकों में भी यही स्थिति बनी हुई है। नीचे से गुजरने वाले राहगीरों और खड़े वाहनों के लिए यह स्थिति कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है।
निवासियों ने बताया कि इस संबंध में कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन Noida प्राधिकरण की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। नोएडा में लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रही हैं।
लोगों की मांग है कि noida प्राधिकरण तुरंत पूरे क्षेत्र का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराए, खतरनाक बालकनियों की बैरिकेडिंग करे और प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत या पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कराए।
Noida के सेक्टर-82 में यह मामला अब स्थानीय लोगों के लिए चिंता का बड़ा कारण बन गया है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो नोएडा में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग पर होगी।

