नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा राष्ट्रीय सांस्कृतिक पर्व रंगोत्सव के अवसर पर कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-39, नोएडा में सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत संध्या एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा एवं जिला गौतम बुद्ध नगर के चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी ने की। समारोह में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के संग फूलों की होली खेलकर पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में महेश शर्मा सांसद गौतम बुद्ध नगर, पंकज सिंह विधायक नोएडा, कैप्टन विकास गुप्ता अध्यक्ष कृषि अनुसंधान परिषद, नवाब सिंह नागर पूर्व राज्य मंत्री, विमला बाथम पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग, जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज एवं स्वामी महेंद्र दास महाराज उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने आशीर्वचनों के माध्यम से होली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक समरसता और व्यापारी एकता पर बल दिया।
समारोह के दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन, वाइस चेयरमैन डॉ. संजय गुप्ता, संजय रस्तोगी, राजकुमार गर्ग, मुख्य संरक्षक डॉ. डीके गुप्ता, संरक्षक नवरत्न अग्रवाल, डॉ. एसपी जैन, डॉ. वीके गुप्ता, मित्रा शर्मा, देवेंद्र गंगल, अजय बाथला और प्रवीण भारद्वाज ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जिला गौतम बुद्ध नगर के अंतर्गत जेवर मंडल इकाई का गठन भी किया गया। नवगठित इकाई के पदाधिकारियों को प्रदेश एवं जिला अध्यक्ष द्वारा सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में महासचिव अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, महासचिव राहुल भाटिया, अमित पोरवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. विकास बंसल, सत्यनारायण गोयल, उपाध्यक्ष उमानंदन कौशिक, केके अग्रवाल (सीए), विक्रम सेठी, सचिव सुनील वर्मा, सुनील पांडेय, डॉ. जेएस बेदी, अंकित गुप्ता, अजय लाल, तनवीर, धर्मवीर बंसल सहित महिला कार्यकारिणी की रेनू बाला शर्मा, आशा पोद्दार, उषा थापा, मंजू शर्मा, निमिषा नेगी, संतोष सिंह, सीमा रावत, सरिता चंद, मधु चौधरी, अंजू चौहान, सुनीता शारदा, सोना चौधरी सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं लगभग 800-900 गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संगीत संध्या और फूलों की होली के बीच आयोजित यह समारोह व्यापारी एकता, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।