नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित

श्रीराम मित्र मंडल नोएडा द्वारा सेक्टर-9 स्थित कार्यालय में होली मंगल मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगों के उत्साह के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
समारोह के दौरान मौजा-ही-मौजा ग्रुप ने होली गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी। राधा-कृष्ण की झांकियों, भगवान राम के अयोध्या आगमन पर आधारित होली गीतों और गणेश वंदना के मंचन ने माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंकज सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देते हैं।
समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग, अध्यक्ष धर्मपाल गोयल, महासचिव डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार गर्ग, उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग और सह कोषाध्यक्ष अनिल गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में महासचिव डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का स्वागत करते हुए होली पर्व की शुभकामनाएँ दीं तथा सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह में डॉ. एसपी जैन, डॉ. वीके गुप्ता, रवि मिश्रा, संजय गुप्ता, रामेन्द्र सिंह, पवन गोयल, एसएम गुप्ता, गौरव मेहरोत्रा, मुकेश गुप्ता, मुकेश गोयल, अनंत वर्मा, नवीन पोरवाल, संदीप पोरवाल, विनय गुप्ता, चक्रपाणि गोयल, मनीष गोयल, त्रिलोक शर्मा, संजय जैन, विनोद शर्मा, एसएस अवस्थी, बाबूराम शर्मा, मुकेश गर्ग, राजकुमार बंसल, टीआर गोयल, एनके अग्रवाल, राकेश शर्मा, नीरज शर्मा, संतोष त्रिपाठी, दयानंद तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को रंगों के पर्व की शुभकामनाएँ दीं। आयोजन ने सामाजिक समरसता और उत्सवधर्मिता का संदेश दिया।