नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा सेक्टर–116 स्थित जिला कार्यालय में भव्य एवं गरिमामय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इसके बाद मंच से गणेश वंदना, काव्य पाठ, रागिनी गायन और ब्रज के पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुतियों ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। रंग, उमंग और आपसी सौहार्द के इस आयोजन में उपस्थित जनसमूह ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पंकज सिंह ने अपने संबोधन में होली के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में समरसता और भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं तथा संगठनात्मक एकता को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने संगठन के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास के संकल्प को दोहराया।
समारोह में महानगर के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक, शक्ति केंद्रों के संयोजक, प्रभारी और बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा पाठक शर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया।
इस अवसर पर नवाब सिंह नागर, विमला बाथम, योगेंद्र चौधरी, जुगराज चौहान, राकेश शर्मा, योगेंद्र शर्मा, विपिन मलहन, राजकुमार चौधरी, राजीव अजमानी, विनोद त्यागी, उमेश त्यागी, चंदगीराम यादव, गणेश जाटव, डिंपल आनंद, महेश अवाना, युद्धवीर चौहान, राजकुमार बंसल, उमेश यादव, गिरीश कोटनाला, धर्मेंद्र गुप्ता, चमन अवाना, मनोज चौहान, प्रमोद बहल, विनोद शर्मा, पूनम सिंह, अशोक मिश्रा, अमित त्यागी, अर्पित मिश्रा, अशोक चौहान, राजेंद्र अवाना, नरेश शर्मा, ओम यादव, सुशील शर्मा, गौतम शर्मा, प्रदीप चौहान, नीरज चौधरी, शशिधर उपाध्याय, सत्यनारायण महावर, रामकिशन यादव, रामनिवास यादव, दीनबंधु कुशवाहा, मनीष तिवारी, ओमवीर अवाना, सुमित गौतम, देवेंद्र भदौरिया, सुनीता शर्मा, दीपाली दीक्षित, नमिता चौबे, निधि त्यागी, विपुल शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गौरव और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।