
NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT फरीदाबाद, हरियाणा। ऑटोमोटिव टेक स्टार्टअप Smart Garage ने अपने कर्मचारियों को कंपनी की विकास यात्रा का भागीदार बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए करीब 5 करोड़ रुपये की कर्मचारी शेयर स्वामित्व योजना (ESOP) शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य उन कर्मचारियों को कंपनी की भविष्य की सफलता में हिस्सेदारी देना है, जिन्होंने अपने समर्पण और नवाचार से Smart Garage को तेजी से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।कंपनी की पैरेंट संस्था Ratnashil Online Services Private Limited के अनुसार, ESOP योजना केवल एक वित्तीय लाभ नहीं बल्कि कर्मचारियों में मालिकाना सोच विकसित करने की पहल है। इससे कर्मचारी कंपनी की दीर्घकालिक सफलता से सीधे जुड़े रहेंगे।हाल ही में Smart Garage ने 100 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर 2.4 करोड़ रुपये की Pre-Series A फंडिंग हासिल की है। यह कंपनी का पहला संस्थागत निवेश है। इससे पहले कंपनी ने बिना किसी बाहरी निवेश के बूटस्ट्रैप मॉडल पर काम करते हुए लगातार विस्तार किया और पिछले वर्षों में लगभग 70 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दर्ज करने का दावा किया है।कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन सिंह रघुवंशी ने कहा कि भारत का अगला ऑटोमोटिव दौर केवल वाहनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि तकनीक आधारित ऐसे इकोसिस्टम पर आधारित होगा जो मरम्मत, बीमा, स्पेयर पार्ट्स, वर्कफोर्स और डिजिटल सेवाओं को एक मंच पर जोड़ सके। उन्होंने कहा कि ESOP योजना इसी सोच का हिस्सा है, जिससे कंपनी के विकास में योगदान देने वाले कर्मचारी भी उसकी सफलता के साझेदार बन सकें।Smart Garage भारत के ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संगठित करने की दिशा में काम कर रहा है। कंपनी का प्लेटफॉर्म बीमा कंपनियों, ऑटोमोबाइल वर्कशॉप, स्पेयर पार्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर, रिटेलर, फ्लीट ऑपरेटर और वाहन मालिकों को एक साथ जोड़ता है।कंपनी की प्रमुख सेवाओं में एआई आधारित वाहन निरीक्षण, इंश्योरेंस क्लेम ऑटोमेशन, स्मार्ट वर्कशॉप मैनेजमेंट सिस्टम, बी2बी जेन्युइन स्पेयर पार्ट्स मार्केटप्लेस और ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम शामिल हैं।Smart Garage का कहना है कि आने वाले समय में वह अपने एआई प्लेटफॉर्म, एंटरप्राइज सॉल्यूशंस और तकनीकी नेटवर्क को और मजबूत करेगा। कंपनी का लक्ष्य देश की अग्रणी ऑटोमोटिव इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी कंपनी बनना है, जो पूरे ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा सके।
