Noida संवाददाता प्रमोद दीक्षित
Noida आम लोगों, मजदूरों, किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग की समस्याओं को लेकर सपा Noida महानगर ने सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

NOIDA महानगर अध्यक्ष डॉ.आश्रय गुप्ता ने चेतावनी दी
समस्याओं का समाधान न होने पर गरीब वर्ग पलायन को मजबूर होगा। प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने महंगाई और योजनाओं का लाभ न मिलने का मुद्दा उठाया।ज्ञापन में निजी स्कूलों की फीस पर नियंत्रण, सरकारी अस्पतालों में सुधार, गैस सिलेंडर धांधली रोकने, आयुष्मान कार्ड लागू करने, सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में सुविधाएं बढ़ाने, अग्निशमन व्यवस्था मजबूत करने, लाइसेंस प्रक्रिया सरल करने, श्रमिकों की रिहाई और आवंटित जमीन की शर्तों के पालन की मांग की गई।कार्यक्रम का संचालन विकास यादव ने किया। NOIDA प्रदर्शन में ओमपाल राणा, भीष्म यादव, मोहम्मद नौशाद, गौरव कुमार यादव, रामवीर यादव, कालू यादव, महकार तंवर, मनोज गोयल, बाबूलाल बंसल, अंकुर यादव, उदय सिंह, राणा मुखर्जी, शादाब खान, सतवीर यादव, मोहित यादव, राजेश अंवावत, लोकेश यादव, बिल्लू सैफी, हीरालाल यादव, यामीन, शालिनी खारी, बबली शर्मा, राम सहेली, मुन्ना आलम, लोकपाल पहलवान, केपी यादव, वीरपाल प्रधान, वीरपाल अवाना, कमल सिंह गौतम, विमला, गुलजार अल्वी, सौरभ चौहान, संजय धीगान, अनीस सैफी, दीपक कुमार, वसीम, मोहम्मद सद्दाम, नरेश कुमार, उदय भान, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार गुप्ता, रियासत अंसारी, कमल सिंह, मनोज गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
