NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT NOIDA भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष MAHESH CHAUHAN के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाअभियान”
तैयारियों के निमित्त एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष MAHESH CHAUHAN जानकारी देते हुए बताया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाअभियान” का आयोजन

NOIDA महानगर में 23 एवं 24 मई को अग्रसेन भवन में किया जाएगा। इस प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, विचारधारा एवं कार्यपद्धति से परिचित कराया जाएगा। साथ ही जनसंघ से लेकर भाजपा के वर्तमान विस्तार, संगठनात्मक मजबूती, सोशल मीडिया एवं IT के सकारात्मक एवं प्रभावी प्रयोग की बारीकियों पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक वैचारिक संगठन है। प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा से और अधिक मजबूती से जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया एवं आईटी का सकारात्मक उपयोग संगठन की ताकत को और अधिक बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित एवं जागरूक होना आवश्यक है। बैठक में प्रमुख रूप से चंदगीराम यादव, अमित त्यागी, ओमवीर अवाना, करतार सिंह चौहान, मनीष शर्मा, युद्धवीर चौहान, महेश अवाना, उमेश त्यागी, डिंपल आनंद, विनोद शर्मा, प्रज्ञा पाठक, अर्पित गोयल, राजकुमार झा, पुष्पा रावत, मीनाक्षी चौहान, रामकिशन यादव, शशिधर उपाध्याय, नीरज चौधरी, प्रदीप चौहान, दीनबंधु कुशवाहा, मुक्तानंद शर्मा, पप्पू प्रधान, इंद्राज खटाना, मोनिका श्रीवास्तव, सुनीता शर्मा, ज्योति सक्सेना, मधु चौधरी, चरणसिंह प्रधान, विष्णु शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
