
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा (गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश) शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद नोएडा महानगर कांग्रेस ने सेक्टर-52 स्थित पार्टी कार्यालय में विजय उत्सव मनाया। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर और मिठाई बांटकर खुशी जताई।नोएडा महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में धरना दे रहे छात्रों के संघर्ष को भी सलाम किया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे छात्रों की आवाज की जीत बताते हुए कहा कि जनदबाव के चलते सरकार को फैसला लेना पड़ा।मुकेश यादव ने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अब सरकार को अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के हितों और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रखेगी।कार्यक्रम में स्टेट सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर पवन शर्मा, वरिष्ठ नेता फिरे सिंह नागर, यतेन्द्र शर्मा, राजकुमार भारती, ललित अवाना, संजय तनेजा, एस.एस. सिसोदिया, राहुल पांडेय, दयाशंकर पांडेय, चरण सिंह यादव, शिवानी पवार, पंकज वाल्मीकि, सुरेंद्र रावत, पदमाकर तिवारी, अरुण प्रधान, सतीश पांचाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
