नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
फाउंडेशन फॉर रिसर्च एंड सोशल डेवलपमेंट (F.R.S.D.) द्वारा
मदर्स डे एवं महिला सशक्तिकरण को समर्पित

G.B NAGAR में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों से 200 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वर्ष 1992 से सामाजिक कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यरत यह गैर-लाभकारी संस्था लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रही है।
कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के सम्मान के साथ-साथ महिलाओं को आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान G.B NAGAR महिलाओं के लिए मोटिवेशनल सेशन, जागरूकता गतिविधियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं संवादात्मक चर्चाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसरों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि F.R.S.D. पिछले 34 वर्षों से वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। संस्था द्वारा अब तक 500 से अधिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे 4000 से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है। संस्था ने विभिन्न मंत्रालयों एवं सरकारी विभागों के सहयोग से कई सामाजिक कल्याण एवं सामुदायिक विकास परियोजनाओं को भी सफलतापूर्वक संचालित किया है।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण पर निर्भर करती है। महिलाओं को शिक्षा, जागरूकता और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर समाज को मजबूत एवं प्रगतिशील बनाया जा सकता है। संस्था ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की बात कही।
इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व OSD Meer Singh शामिल हुए, जिन्होंने महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक भागीदारी पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उद्यमी एवं समाजसेवी Dr. Sunita Singhal, पूर्व निदेशक BHEL Nirmal Walia, न्यूज़ इंडिया 9 के क्राइम एडिटर एवं UPCO दिल्ली उपाध्यक्ष Rohit Kumar, उद्यमी एवं समाजसेवी Leena Sharma, समाजसेवी Neeru Walia तथा Pinki Verma भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को नई दिशा देने और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करने का कार्य करते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और महिलाओं ने सक्रिय रूप से विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी निभाई।
जनता का लोकप्रिय चैनल समय संदेश टाइम्स न्यूज़ चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब करें और पाएं अपने क्षेत्र की सबसे तेज अपडेट्स।
