NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT
IMS NOIDA के सामुदायिक रेडियो “सलाम नमस्ते 90.4” द्वारा बच्चों की

रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य
से “जूनियर आर-जे कैंप” की शुरुआत की गई। संस्थान परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में Noida और Ghaziabad के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कैंप 13 मई से 30 जून तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चों को रेडियो प्रसारण और मीडिया जगत की तकनीकी एवं रचनात्मक बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड वर्षा छबारिया ने बताया कि सामुदायिक रेडियो पिछले पांच वर्षों से “धूम पिचक धूम” नामक जूनियर आर-जे कार्यक्रम का सफल आयोजन करता आ रहा है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को रेडियो की दुनिया से जोड़ना और उनकी संचार क्षमता को विकसित करना है।उन्होंने बताया कि इस कैंप के दौरान छात्रों को प्रोग्राम प्रस्तुति, रेडियो विज्ञापन, जिंगल निर्माण, वॉइस ओवर, स्क्रिप्ट लेखन, वॉइस मॉड्यूलेशन, एंकरिंग, माइक हैंडलिंग और सही डिक्शन जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही बच्चों को रेडियो प्रसारण की व्यावहारिक ट्रेनिंग भी दी जाएगी ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा को मंच दे सकें।बुधवार को आयोजित ऑडिशन में 12 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 6 छात्रों का चयन उनकी भाषा शैली, आवाज और उच्चारण के आधार पर जूनियर आर-जे के लिए किया गया। चयनित प्रतिभागियों को संचार कौशल, रेडियो प्रस्तुति और रचनात्मक गतिविधियों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और रेडियो जगत को नजदीक से समझने का अवसर प्राप्त किया। कैंप के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक क्षमता को भी नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।
जनता का लोकप्रिय चैनल समय संदेश टाइम्स न्यूज़ चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब करें और पाएं अपने क्षेत्र की सबसे तेज अपडेट्स।
