NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में एक भव्य एवं

प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग पेशे से जुड़े सेवा भाव, समर्पण और मानवता के प्रति नर्सों के योगदान को सम्मान देना रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संस्थान के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें नर्सों की सेवा, त्याग और मरीजों के प्रति समर्पण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से समाज में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया।इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक संदीप गोयल ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ होती हैं। उनका धैर्य, सेवा भावना और समर्पण मानवता के लिए प्रेरणा का कार्य करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मरीजों की सेवा को सर्वोच्च कर्तव्य मानते हुए संवेदनशीलता, ईमानदारी और अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग विद्यार्थियों ने नर्स प्रतिज्ञा लेकर मानव सेवा, अनुशासन एवं अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।संस्थान प्रशासन ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को नर्सिंग पेशे की गरिमा और जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम ने सभी उपस्थित लोगों को नर्सों के योगदान के प्रति सम्मान और प्रेरणा का संदेश दिया।
जनता का लोकप्रिय चैनल समय संदेश टाइम्स न्यूज़ चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब करें और पाएं अपने क्षेत्र की सबसे तेज अपडेट्स।
