नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित

NOIDA
सेक्टर-62 स्थित आईएमएस नोएडा द्वारा छात्रों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसके तहत बीसीए के विद्यार्थियों ने सेक्टर-90 स्थित ऐपस्क्वाड्ज आईटी कंपनी का दौरा किया। इस दौरान छात्रों को आईटी क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, वर्तमान इंडस्ट्री ट्रेंड्स और शैक्षणिक ज्ञान के व्यावहारिक उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को कक्षा में पढ़ाए जाने वाले सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक कार्यस्थल के अनुभव से जोड़ना था। कंपनी में पहुंचने पर छात्रों का स्वागत विशेषज्ञों द्वारा किया गया और उन्हें विभिन्न तकनीकी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। छात्रों ने NOIDAआईटी इंडस्ट्री में हो रहे तेजी से बदलाव, नई तकनीकों के उपयोग और भविष्य की संभावनाओं को नजदीक से समझा। आईएमएस नोएडा के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने कहा कि संस्थान छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को उद्योग जगत की कार्यप्रणाली को समझने, नई तकनीकों से रूबरू होने और कॉर्पोरेट संस्कृति को करीब से जानने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनके तकनीकी व व्यावसायिक कौशल में सुधार होता है। आईएमएस स्कूल ऑफ आईटी के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि यह भ्रमण छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने सवालों के जवाब प्राप्त किए और आईटी क्षेत्र में करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। इसके साथ ही छात्रों को कंपनी का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने आधुनिक कार्य वातावरण को नजदीक से देखा और समझा कि किस प्रकार विभिन्न टीमें समन्वय के साथ कार्य करती हैं। भ्रमण के दौरान छात्रों को कंपनी की एचआर टीम से भी बातचीत करने का अवसर मिला। इस दौरान उन्हें भर्ती प्रक्रिया, आवश्यक तकनीकी और सॉफ्ट स्किल्स, व्यक्तित्व विकास और कॉर्पोरेट जगत की अपेक्षाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इससे छात्रों को अपने करियर की दिशा तय करने में मदद मिलेगी।
उप विभागाध्यक्ष डॉ. अनिता पति मिश्रा ने बताया कि ऐसे के शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल अनुभव से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ऐपस्क्वाड्ज आईटी कंपनी के भ्रमण से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों, कार्य संस्कृति, टीम मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट वातावरण को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे बेहद उपयोगी बताया और कहा इस प्रकार के भ्रमण से उन्हें अपने भविष्य के करियर को लेकर स्पष्ट दिशा मिलती है। NOIDA संस्थान द्वारा किए गए इस प्रयास को छात्रों और शिक्षकों ने सराहा और इसे आगे भी जारी रखने की बात कही।
