
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित ग्रेटर नोएडा। हरियाणा के खेल, युवा सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं विधि मंत्री गौरव गौतम के जन्मदिन पर पलवल में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मंडल के पदाधिकारियों ने पहुंचकर उनका सम्मान किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्हें शॉल, पगड़ी, माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति भेंट की गई।भाजपा नेताओं ने कहा कि गौरव गौतम ने सार्वजनिक जीवन में युवाओं, खिलाड़ियों और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए जिस सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है, वह सराहनीय है। उन्होंने उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल की ओर से पलवल पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में मंडल उपाध्यक्ष पंडित सुनील तुगलपुरिया, मीडिया प्रभारी डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा, मंडल मंत्री विपिन शर्मा तथा वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित राकेश पांडे शामिल रहे। सभी ने मंत्री से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और स्मृति स्वरूप सम्मान भेंट किया।इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने, युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने और जनहित के मुद्दों पर गौरव गौतम की सक्रिय भूमिका उन्हें एक जनप्रिय नेता के रूप में स्थापित करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में हरियाणा में खेल और युवा विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होंगी।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। भाजपा नेताओं ने मंत्री गौरव गौतम के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
