Noida संवाददाता प्रमोद दीक्षित

Noida महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा की मासिक बैठक का आयोजन सेक्टर-52 स्थित पार्टी कार्यालय में किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता मुकेश यादव ने की।
बैठक में विशेष रूप से 8 मई 2026 को जनपद गौतमबुद्धनगर Noida में आने वाली “किसान नौजवान बचाओ यात्रा” को लेकर रणनीति बनाई गई। मुकेश यादव ने noida के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर संगठन की मजबूती का प्रदर्शन किया जाए। उन्होंने इसे किसानों और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।
इसके साथ ही noida कांग्रेस द्वारा जल्द ही 9 ब्लॉकों में “जन संवाद कार्यक्रम” आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को जानने और समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कोडिनेटर दिनेश अवाना, पूर्व अध्यक्ष शाहबुद्दीन, ललित अवाना, यतेंद्र शर्मा, रामकुमार शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जावेद खान, राज कुमार भारती, दयाशंकर पांडे, संदीप सिंह सिसौदिया, कैप्टन पी एस रावत, मधुराज, डॉ सीमा, सुधा पवार, राहुल पांडेय, उदयवीर यादव, सतीश पांचाल, अरुण प्रधान सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
