नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित

नोएडा। सेक्टर-44 स्थित सावित्री बाई फुले शिक्षा केंद्र में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों से आने वाले बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। बच्चों की प्रस्तुतियों में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की।कार्यक्रम में महिला उन्नति संस्था की जिला अध्यक्ष एवं शिक्षा केंद्र की संचालिका रेनू बाला शर्मा, सविता, पूजा और अध्यापिका अंजलि सहित संस्था से जुड़ी राखी शर्मा, रिंकी सिंह, रेनू सिंह, सरिता सिंह और गोपाल गुप्ता मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया।संचालिका रेनू बाला शर्मा ने कहा कि “शिक्षा ही असली आजादी है।” उन्होंने कहा कि इन बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाना ही मजबूत और विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान बच्चों को मिठाई और भोजन वितरित किया गया।सविता ने बच्चों को स्कूल बैग और स्टेशनरी सामग्री प्रदान की। रेनू बाला शर्मा ने बच्चों से पढ़ाई पर ध्यान देने, अच्छे इंसान बनने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे के जीवन में शिक्षा और संस्कार का उजाला पहुंचना जरूरी है।कार्यक्रम का समापन “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ हुआ। पूरा परिसर बच्चों की देशभक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया।
