
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर की ओर से सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा मार्केट के कैंप कार्यालय में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन महानगर महासचिव विकास यादव के नेतृत्व में किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके साहस, संघर्ष और बलिदान को याद किया।इस मौके पर महानगर महासचिव विकास यादव ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन आज भी युवाओं और समाज को अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े होने की प्रेरणा देता है।प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी का संघर्ष देश के स्वाभिमान और वीरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों तक उनके साहस और बलिदान की गाथा पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है।सपा नोएडा महानगर उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी ने महिला शक्ति और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में विकास यादव, सुनील चौधरी, गौरव कुमार यादव, टीटू यादव, बबली शर्मा, शालिनी खारी, प्रेम सिंह, देवेंद्र खारी, नेहा पांडे, विमला, रेणुका मेथी, अनेक सिंह, इंद्रजीत मुखिया, राम अवतार सिंह, देवाशीष बोस, राणा मुखर्जी, जितेंद्र गुप्ता, मनोज, चंद्रशेखर यादव, दयानंद यादव, संजय घिगान, रंजन कुमार, उदय भान, अशोक गुप्ता और शाहिद उस्मानी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के साहस, त्याग और बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
