NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT IMS लॉ कॉलेज, NOIDA में 15 और 16 मई को “आगाज़ MUN 2026” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को वैश्विक कूटनीति, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की समझ विकसित करने के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र भाग लेकर संयुक्त राष्ट्र मॉडल की कार्यप्रणाली को समझेंगे और विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विषयों पर चर्चा करेंगे।आयोजकों के अनुसार “आगाज़” का अर्थ नई शुरुआत है और इसी सोच के साथ यह कार्यक्रम युवाओं को विचार-विमर्श, नेतृत्व और बौद्धिक आदान-प्रदान के लिए प्रेरित करेगा।

कार्यक्रम के दौरान छात्र अलग-अलग समितियों में भाग लेकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे और समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।इस बार आयोजित होने वाली समितियों में लोकसभा, एआईपीपीएम, यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (UNGA), यूनाइटेड नेशंस कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन (UNCSW), इंटरनेशनल प्रेस, इंटरनेशनल फुटबॉल ट्रांसफर फोरम (IFTF) और आईपीएल ऑक्शन हाउस जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी। इन समितियों में जातिगत जनगणना, वक्फ संशोधन अधिनियम, इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष, वैश्विक महिला मुद्दे और खेल प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा होगी।कार्यक्रम में प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, प्रशंसा पत्र, पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट और नेटवर्किंग के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास, पब्लिक स्पीकिंग और निर्णय क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक होगा।आईएमएस लॉ कॉलेज, Noida के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और शैक्षणिक माहौल में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम युवाओं को भविष्य के नेतृत्व के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक छात्रों से इसमें भाग लेने की अपील की है।
